ताजा खबर

दुर्गापूजा के लिए कोलकाता की यात्रा अब सरल, पटना से गुजरेगी गोरखपुर-सियालदह स्पेशल ट्रेन, टाइमिंग जानें


पटना न्यूज डेस्क%3A दुर्गापूजा के त्योहार के करीब आते ही, कोलकाता में इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है और बिहार के लोग भी इसमें सक्रिय भागीदारी दिखा रहे हैं। ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए, रेलवे ने सियालदह-गोरखपुर-सियालदह विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जो पटना से होकर गुजरेगी।

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए, 03131/03132 सियालदह-गोरखपुर-सियालदह विशेष ट्रेन को सियालदह से 05, 07, 12, 14, 19, 21, 26, 28 अक्टूबर और 02, 04, 09, 11, 16, 18, 23, 25, 30 नवम्बर 2024 को चलाने का फैसला किया गया है।

गोरखपुर से यह विशेष ट्रेन 6, 8, 13, 15, 20, 22, 27, 29 अक्टूबर और 3, 5, 10, 12, 17, 19, 24, 26 अक्टूबर तथा 1 दिसम्बर 2024 को कुल 17 बार चलाई जाएगी।

गाड़ी संख्या 03131 सियालदह-गोरखपुर विशेष ट्रेन सियालदह से शाम 6%3A15 बजे रवाना होगी और बर्धमान में 8%3A05 बजे रुकेगी। इसके बाद, पटना में सुबह 3%3A35 बजे, पाटलिपुत्र में 4%3A10 बजे, छपरा में 6%3A30 बजे, सीवान में 7%3A15 बजे और देवरिया सदर में 8%3A22 बजे रुकेगी, और गोरखपुर 10%3A10 बजे पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 03132 गोरखपुर-सियालदह विशेष गाड़ी गोरखपुर से 11%3A30 बजे चलेगी। यह देवरिया सदर में 13%3A25 बजे, सीवान में 14%3A40 बजे, छपरा में 16%3A05 बजे, पाटलिपुत्र में 19%3A25 बजे और पटना में 20%3A05 बजे रुकेगी। फिर, जसीडीह में 00%3A30 बजे रुकेगी और सियालदह 06%3A25 बजे पहुंचेगी।
 

Posted On:Saturday, September 7, 2024


पटना और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Patnavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.