ताजा खबर

पटना सिटी में प्लास्टिक गोदाम में लगी आग, पांच दमकलों ने एक घंटे में पाया काबू

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, October 28, 2025

पटना न्यूज डेस्क: पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में सोमवार की रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। शाह की इमली हरनाहा टोला स्थित कन्या मंदिर के पास एक प्लास्टिक गोदाम में लगी इस आग ने देखते ही देखते पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि तुरंत दमकल को बुलाना पड़ा। पांच दमकल वाहनों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग लगने से गोदाम में रखा सारा प्लास्टिक सामान जलकर राख हो गया। वहीं, कमरे की छत पर रखे प्लास्टिक के कचरे में भी आग लग गई। लपटें इतनी ऊंची थीं कि पास के इमली के पेड़ की डालियां भी जलने लगीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने गोदाम के साथ-साथ पेड़ में लगी आग को भी बुझाया।

पटना सिटी फायर स्टेशन के ऑफिसर गयानंद सिंह ने बताया कि आग पर काबू पाने में करीब एक घंटा लगा। यह गोदाम किराये के कमरे में चलाया जा रहा था, जिसमें बड़ी मात्रा में प्लास्टिक का सामान रखा था। आग लगने की वजह पटाखों की चिंगारी बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पास में कुछ लोग पटाखे फोड़ रहे थे, जिससे चिंगारी उड़कर गोदाम तक पहुंच गई। गोदाम मालिक किसी दूसरे इलाके में रहता है, और नुकसान की लिखित जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। अनुमान है कि हजारों रुपये का सामान आग में जलकर खाक हो गया।


पटना और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Patnavocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.