Posted On:Wednesday, August 6, 2025
पटना न्यूज डेस्क: पटना के मोकामा स्थित आर्य कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय के एक शिक्षक को स्कूल समय में जिला शिक्षा कार्यालय (डीईओ) पहुंचने पर शोकॉज किया गया है। मामला तब सामने आया जब शिक्षक गुंजन कुमार ने विद्यालय में उपस्थिति दर्ज करने के बाद संचालन समय में ही डीईओ कार्यालय में हाजिरी दी। कार्यालय में मौजूद कर्मियों ने उनसे बातचीत की तो उन्होंने बताया कि उन्हें प्राचार्य ने किसी निजी काम से यहां भेजा है। इस पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. मो. जमाल मुस्तफा ने शिक्षक और प्राचार्य दोनों से स्पष्टीकरण मांगा है। डीपीओ ने कहा कि पहले ही सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि शिक्षकों की किसी भी समस्या को पहले प्राचार्य प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) को भेजें और फिर बीईओ के माध्यम से ही डीईओ कार्यालय को अवगत कराएं। विद्यालय समय में किसी भी परिस्थिति में शिक्षक को कार्यालय नहीं बुलाया जाएगा ताकि शैक्षणिक कार्य प्रभावित न हो। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसे मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई तय है।
पटना और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पटना पुस्तक मेले में 15 करोड़ की किताब ‘मैं’, रहस्य और दावों ने खींचा ध्यान
Posted On:Saturday, December 13, 2025
पटना में नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या, चार किशोर हिरासत में
पटना में सिपाही चालक भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा, छह अभ्यर्थी गिरफ्तार
Posted On:Friday, December 12, 2025
पीएमसीएच सेक्शन में पटना मेट्रो की दूसरी टनल तैयार, मंदिर के पास डायवर्जन बनाकर मिली बड़ी सफलता
पटना में पुलिस-मुठभेड़: कुख्यात राकेश कुमार पैर में गोली लगते ही ढहा, एम्स में भर्ती
Posted On:Thursday, December 11, 2025
पटना में अतिक्रमण पर बुलडोज़र तेज़, बाजारों में हड़कंप—दुकानदारों का रोष फूटा
पटना–दिल्ली रूट पर जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, रात के सफर में मिलेगा प्रीमियम आराम
Posted On:Tuesday, December 9, 2025
बांका बम विस्फोट व हत्या केस: पटना हाई कोर्ट ने 14 आरोपितों की बरी बरकरार रखी
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Patnavocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer